UP Gold Rate Today: त्योहारों की रिकॉर्ड तेजी के बाद अगर आप गोल्ड शॉपिंग करना चाहते हैं, तो उससे पहले आपको सोने की कीमत जान लेनी चाहिए. आज सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश में सोने के ताजा रेट क्या है?
इन शहरों में सोने के भाव
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 2 नवंबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) ₹123150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.
22 कैरेट सोने की कीमत
अगर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट का गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज ₹112900 प्रति 10 ग्राम है. जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव ₹92400 प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत आज ₹1,52,000 प्रति किलोग्राम है.
क्या बोले एक्सपर्ट्स?
जानकारों का कहना है कि सोने में तेजी से हुई गिरावट एक करेक्शन फेज है. इस साल सोने की कीमतों में 50% से ज्यादा इजाफा हुआ था, ऐसे में मुनाफा वसूली का दौर चल रहा है. अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता या जियो-पोलिटिकल टेंशन बढ़ता है, तो सोना फिर से ऊपर जा सकता है.
कृपया ध्यान दें
ये कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार मूल्य में भिन्नता हो सकती है. यहां ये भी ध्यान रखना होगा कि ये महज अनुमान है, जो सही या गलत दोनों साबित हो सकते हैं. यह जानकारी 2 नवंबर 2025 को अपडेट की गई थी, इसलिए कीमतें थोड़ी भिन्न हो सकती हैं.