सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा, बढ गई इतनी सैलरी-जानें पूरी खबर

Government employees got a gift, salary increased by this much - know the full news

करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए गुड न्यूज है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही, यह दर मूल वेतन और पेंशन के 55% से बढ़कर 58% हो गई।

बढ़ा हुआ DA कब से होगा लागू?

डीए हाइक 1 जुलाई, 2025 से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा यानी पिछले 3 महीनों का बकाया अक्टूबर की सैलरी के साथ जमा किया जाएगा। लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों के लिए, यह एक अच्छी खबर है।

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। जिससे यहां 55% से बढ़कर 58% हो गया है। ये बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी. यानी कर्मचरियों को उनकी बेसिक सैलरी का 58% महंगाई भत्ते के तौर पर दिया जाएगा।

जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, उन्‍हें अभी DA के तौर पर 33,000 रुपये मिलता है। अब 3% की बढ़ोतरी के बाद उन्‍हें महंगाई भत्ते के रूप में 34,800 रुपये मिलेगा इसका मतलब उनकी ग्रॉस सैलरी में 1,800 रुपये बढ़ जाएंगे।

कैसे तय होते हैं DA और DR?

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है। श्रम ब्यूरो हर महीने यह डेटा जारी करता है, जो श्रम मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है। इसी डेटा के आधार पर DA की गणना की जाती है।

क्या है 8वें वेतन आयोग पर अपडेट?

सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी। पिछले आयोगों की तुलना में, इस बार औपचारिक गठन प्रक्रिया थोड़ी लंबी देरी हो रही है।अभी आयोग के सदस्यों और Terms of Reference (ToR) पर आधिकारिक अधिसूचना जारी होना बाकी है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है।