16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट-जमकर बरसेंगे बादल

मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न बेहतरीन रहा और देशभर में जमकर बादल बरसे। कई राज्यों में तो इतनी भारी बारिश हुई, कि नदी, तालाब और बांध पूरी तरह से भर गए। मानसून के दौरान मौसम भी सुहावना रहा। हालांकि अब मानसून के जाने के बाद कई राज्यों में ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला बरकरार है और यह थमने वाला नहीं है। मौसम एक बार फिर तेवर दिखाने वाला है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम?
केरल में मानसून ने सबसे पहले एंट्री ली थी, लेकिन इसके जाने के बाद भी लग रहा है कि इसका असर अभी खत्म नहीं हुआ है। केरल में अब मौसम फिर तेवर दिखाने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर को केरल के कई जिलों में भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ बिजली गरजने की भी संभावना है।

आंध्रप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?
आंध्रप्रदेश में मानसून के जाने के बाद भी इसका असर अभी खत्म नहीं हुआ है और रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। राज्य में मौसम एक बार फिर तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आंध्रप्रदेश में 16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर के दौरान 17 और 18 नवंबर को तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 16, 19 और 20 नवंबर को रिमझिम बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवाएं चलने का भी अलर्ट है।

तमिलनाडु में जमकर बरसेंगे बादल
तमिलनाडु में भी बारिश का दौर अभी जारी है। राज्य में मौसम एक बार फिर तेवर दिखाने की तैयारी में है। 16-20 नवंबर को राज्य के कई जिलों में जमकर बादलो बरसेंगे। इस दौरान बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

इन जगहों पर होगी भारी बारिश
देश में कुछ अन्य जगहों पर भी मौसम फिर तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर के दौरान रुक-रूककर माहे, यनम, रायलसीमा, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवाएं, आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।

राजस्थान और दिल्ली में क्या रहेगा मौसम का हाल?
राजस्थान और दिल्ली में इस बार मानसून का सीज़न काफी शानदार रहा और अच्छी बारिश हुई, लेकिन अब ठंड का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान और दिल्ली में 16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर को ठंड बढ़ेगी। सुबह और रात के तापमान में गिरावट आएगी।