अगले 60 घंटे ‘ताबड़तोड़ बारिश’, 15-16 सितंबर को इन राज्यों में चेतावानी-यहां देंखे

'Heavy rain' for the next 60 hours, warning issued in these states on 15-16 September - see here
'Heavy rain' for the next 60 hours, warning issued in these states on 15-16 September - see here

मानसून (Monsoon) का यह सीज़न काफी अच्छा रहा है। एंट्री लेने के बाद से अब तक देशभर में मानसून की वजह से अच्छी बारिश देखने को मिली है। देश के कई राज्यों में मानसून की अच्छी रफ्तार से भारी बारिश हुई, जिससे न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिली, बल्कि कई राज्यों में नदी, तालाब और बांध भी पूरी तरह से भर गए हैं। दो महीने से ज़्यादा समय के बाद भी मानसून का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। इस वजह से रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने जानकारी दी है कि मानसून फिर असर दिखाएगा। इससे अगले 96 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत
उत्तरपश्चिम भारत के कुछ राज्यों में मानसून फिर से असर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 96 घंटों में राजस्थान और दिल्ली में कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी कुछ जिलों में भारी बारिश तो कुछ जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट है।

◙ दक्षिण भारत
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून फिर असर दिखाएगा। इससे तमिलनाडु, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में कुछ जगह अगले 96 घंटों में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार उत्तरीपूर्व भारत में भी मानसून अपना असर दिखाएगा। इससे मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह अगले 96 घंटों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश का भी अलर्ट है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत
अगले 96 घंटों में मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में असर दिखाएगा। ऐसे में मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, सिक्किम, विदर्भ और ओडिशा के कई इलाकों में रुक-रूककर भारी बारिश होगी। इस दौरान कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी होगी।

◙ पश्चिम भारत
पश्चिम भारत में अभी भी मानसून का असर खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम भारत में अगले 96 घंटों में फिर मानसून का असर दिखेगा। इससे महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट और कोंकण में कई जगह गरज के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट है। कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश का भी अलर्ट है। इस दौरान आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है।