‘मैं शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं’, पीएम मोदी

PM Modi Assam Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वोत्तर दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने आज असम में आज 19000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने मिजोरम और मणिपुर का दौरा किया था। जहां पर उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मणिपुर के बाद पीएम मोदी असम पहुंचे जहां पर उन्होंने भारत रत्न भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लिया और भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज प्रधानमंत्री मोदी के असम दौरे का दूसरा दिन है।

इस दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां जानिए…

नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की दरें होंगी कम
असम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज से 9 दिन बाद यानी नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी की दरें काफी कम हो जाएंगी। जिससे प्रतिदिन की आवश्यकता की चीजें सस्ती हो जाएंगी।

140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल है: PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि यही मेरा रिमोट कंट्रोल है। मेरा और कोई रिमोट कंट्रोल नहीं है, 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल है।

कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना
दरांग में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम पहले ही भारत रत्न सुधाकंठा भूपेन हजारिका जी का जन्मदिन मना चुके हैं। कल मुझे उनके सम्मान में आयोजित एक बहुत बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने मुझे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का एक वीडियो दिखाया, और इसे देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत, असम के गौरव, भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न दिया। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहे हैं। 1962 में चीन के साथ युद्ध के बाद पंडित नेहरू ने जो कहा, वो उत्तर पूर्व के लोगों के घाव आज भी नहीं भरे हैं।

मैं भगवान शिव का भक्त हूं
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा रिमोट कंट्रोल 140 करोड़ लोगों के हाथ में है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई मुझे कितनी भी गाली दे, मैं शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं।

पीएम ने गुवाहाटी रिंग रोड प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास
पीएम मोदी ने असम में कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने गुवाहाटी रिंग रोड प्रोजेक्ट, दरांग मेडिकल कॉलेज समेत कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। थोड़ी देर में पीएम मोदी का संबोधन होगा।