तेहरान। ईरान-इजराइल जंग का आज पाचवां दिन है। इस बीच इजराइल ने दावा किया है कि जंग शुरू होने के बाद से अब तक उसने ईरान के करीब 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह कर दिए हैं। इन ठिकानों में बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम और एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल हैं।
इजराइली वायुसेना का कहना है कि हमलों का फोकस ईरान की मिसाइल कैपिसिटी और एयर डिफेंस सिस्टम को कमजोर करना है। इसी बीच सऊदी अरब ने भी दावा किया है कि उसने अपने एयर स्पेस की तरफ बढ़ रहे ईरान के 9 ड्रोन मार गिराए हैं। वहीं अमेरिका ने भी कहा है कि उसने ईरान में अब तक करीब 2,000 ठिकानों पर हमले किए हैं। US आर्मी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रैड कूपर के मुताबिक, इस ऑपरेशन में 50 हजार से ज्यादा सैनिक और करीब 200 फाइटर जेट शामिल हैं।
ईरान के 17 जहाज तबाह कर दिए गए, जिनमें एक पनडुब्बी भी शामिल है। इस ऑपरेशन में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। करीब 200 फाइटर जेट, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और बम गिराने वाले विमान शामिल हैं। ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलें और ड्रोन को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिका ने इस जंग को एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसका मतलब भयंकर गुस्सा होता है।
165 लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए एक साथ मिनाब शहर में कब्र खोदी गई थीं। ईरानी मीडिया ने हमले का आरोप इजराइल पर लगाया, लेकिन इजराइली सेना ने कहा कि उन्हें इस इलाके में किसी हमले की जानकारी नहीं है।