अभी अभीः धर्मेंद्र को मिली छुट्टी तो घर में बेहोश मिले गोविंदा, अस्पताल से आई बुरी खबर, उधर प्रेम चोपडा भी…

Dharmendra Govinda Prem Chopra Health Update: बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के लिए ये समय काफी मुश्किल भरा है. धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब अभिनेता गोविंदा को भी जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में एडमिट किया गया है. बताया जा रहा है कि वे अचानक बेहोश हो गए थे. फिलहाल डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं. फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. वहीं धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिस चुकी है और प्रेम चोपड़ा की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है.

सुनीता आहूजा का आया बयान

गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो उनकी हेल्थ अपडेट देती नजर आ रही हैं और कहती है कि पंजाबी कभी हार नहीं मानते.

धर्मेंद्र-प्रेम चोपड़ा के बाद गोविंदा अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को अचानक तबीयत खराब होने पर मंगलवार रात जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. 61 साल के गोविंदा घर पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बना हुए हैं.