Maruti Suzuki Swift New Price: केंद्र सरकार की ओर से 1200 सीसी से छोटी कारों पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% करने का सीधा फायदा कंपनियों के साथ-साथ आम जनता को भी होगा. कीमतें कम होने से न सिर्फ कंपनियों की यूनिट की बिक्री में इजाफा होगा बल्कि आम जनता को भी कम पैसे खर्च करने होंगे. इस रेट कट का सीधा फायदा जिन कंपनियों को होगा उनमें देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति भी है.
मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली अधिकतर गाड़ियां 120 सीसी सेगमेंट से कम वाली हैं. आइए हम समझते हैं कि अगर आप 22 सितंबर के बाद मारुति की स्विफ्ट खरीदने जाएंगे तो कितने दाम कम चुकाने होंगे? देश की सबसे लोकप्रिय हैचबैक में शुमार मारुति स्विफ्ट VXI की कीमत जानिए कैसे कम होगी?
डेटा से समझिए गणित
Ex-showroom (Noida, Swift VXI MT): ₹7,29,500
वर्तमान ऑन-रोड (Noida, VXI): ₹8.30-8.36 लाख
(RTO – ₹67,755; Insurance – ₹32,504)
GST 28% → 18% के बाद अनुमान
कैलकुलेशन: Ex-showroom में शामिल GST घटाने पर नया Ex-showroom निकाला गया; RTO/इंश्योरेंस को उसी अनुपात से एडजस्ट किया गया (क्योंकि ये एक्स-शोरूम पर निर्भर होते हैं)
नया Ex-showroom: ₹6,72,508
Ex-showroom पर बचत: ₹56,992
नया अनुमानित RTO (9.29%): ₹62,462
नया अनुमानित Insurance: ₹29,965
अन्य शुल्क (लगभग): ₹800
नई ऑन-रोड कीमत (Noida, VXI)- ₹7,65,700
कुल बचत vs नई ऑन-रोड कीमत (₹8.30–8.36 लाख): ₹65,000 (लगभग)
आम आदमी को कितना फायदा?
केंद्र सरकार द्वारा 1200CC से छोटी कारों पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% करने के फैसले का सीधा असर मारुति की लोकप्रिय हैचबैक स्विफ्ट VXI पर देखने को मिलेगा. फिलहाल इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.29 लाख और ऑन-रोड कीमत नोएडा में लगभग ₹8.30 से ₹8.36 लाख के बीच है.
नई दर लागू होने के बाद, तो स्विफ्ट VXI की एक्स-शोरूम कीमत घटकर करीब ₹6.72 लाख और नई ऑन-रोड कीमत लगभग ₹7.65 लाख रह जाएगी. ग्राहकों को कुल मिलाकर करीब ₹65,000 तक की सीधी बचत होगी.
ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, टैक्स कटौती से न केवल स्विफ्ट बल्कि अन्य 1200 सीसी से छोटी कारों जैसे डिजायर, बलेनो और वैगनआर की कीमतों में भी उल्लेखनीय गिरावट आएगी, जिससे छोटी कारों की डिमांड और तेजी से बढ़ सकती है.