गगनचुंबी इमारतों में भीषण आग, 44 की मौत, 279 लापता, 3 आरोपी गिरफ्तार

Hong Kong Fire Update: हांगकांग में कई दशकों सबसे खतरनाक आग लगने की खबर आई. ये आग ताइ पो (Tai Po) जिले के एक ऊंचे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में फैल गई. इसमें कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई, 279 लोग लापता हैं, और दर्जनों लोग घायल हैं. फायरफाइटर्स रात भर आग बुझाने में लगे रहे. आग बुधवार दोपहर को एक 32-मंजिला बिल्डिंग के बाहरी मचान पर लगी, जिसका रेनोवेशन चल रहा था और ये तेजी से कॉम्प्लेक्स के 8 में से 7 टावरों में फैल गई.

किस वजह से लगी आग?
अधिकारियों ने कहा कि ये आग बहुत तेजी से फैली और इसका कारण ज्वलनशील फोम शीट और बांस की मचान हो सकती है. तेज हवाओं ने आग को और भड़का दिया, जिससे खिड़कियों से धुआं और आग निकलने लगी, जबकि बचाव दल फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे थे.

अफरा-तफरी का माहौल
गुरुवार 27 नवंबर 2025 की सुबह तक, आग पूरी तरह से नहीं बुझी थी. 900 से ज्यादा लोगों को टेम्परेरी शेल्टर में ले जाया गया क्योंकि बिल्डिंग के अंदर का तापमान खतरनाक रूप से ज्यादा था, जिससे बचाव का काम बहुत मुश्किल हो गया था. एक 37 साल के फायरफाइटर की मौत हो गई, और दूसरे को गर्मी से थकावट हो गई. कुल मिलाकर, 29 बचे हुए लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं.