बाप रे इतनी गिरावट! टूट गया सोना चांदी-खरीदने दौड पडे लोग

आज 27 अक्टूबर, सोमवार को सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Price Today) के दाम में ताबड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। दिवाली के बाद से ही सोना और चांदी कमजोर पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह 9.44 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 1500 रुपये से भी ज्यादा गिरा है। वहीं चांदी में 2000 रुपये से भी ज्यादा की गिरावट है।

Gold Price: कितना है सोने का भाव?
सुबह 9.45 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 121,868 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 1583 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 121,825 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

अलग-अलग शहर में कितना है दाम?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹122,110 ₹145,930
जयपुर ₹122,170 ₹145,980
कानपुर ₹122,220 ₹146,030
लखनऊ ₹122,300 ₹146,190
भोपाल ₹122,400 ₹146,310
इंदौर ₹122,400 ₹146,310
चंडीगढ़ ₹122,270 ₹146,160
रायपुर ₹122,220 ₹146,100

Silver Price: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 9.47 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 145,443 रुपये चल रही है। इसमें 2027 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 142,910 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 146,728 रुपये प्रति किलो हाई रिकॉर्ड बनयाा है।

पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,110 रुपये है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,400 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 145,930 रुपये है। भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत 146,310 रुपये प्रति किलो है, जो सबसे ज्यादा है।