ढाका: बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत की खबर आग बनकर फैल रही है. युनुस के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद पूरे देश में उग्रवादी एक्टिव हो गए हैं और रात के अंधेरे में जबरदस्त बवाल शुरू हो चुका है. यूनुस के देश में पहले से ही बवाल चल रहा था और अब ये बवाल तोड़-फोड़, आगजनी यहां तक की मौतों का विकराल रूप ले चुका है. बांग्लादेश में रात के अंधेरे में चल रहे प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उग्रवादी शेख हसीना की डिमांड कर रहे हैं और ‘अल्लाहू अकबर’ बोलकर जगह-जगह आग लगाते दिखाई दे रहे हैं.
ढाका में उग्र प्रदर्शन का वीडियो
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कई जगहों पर उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं. धानमंडी-32 इलाके में भी उस्मान हादी की मौत के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. यह इलाका देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के पैतृक घर के लिए जाना जाता है. गुरुवार रात बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए, हालात तनावपूर्ण हो गए.
फेसबुक पर बंगाली भाषा का दैनिक समाचार पत्र डेली इत्तेफाक ने इस प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें ‘अल्लाहू अकबर’ चीखते हुए प्रदर्शनकारी आगजनी कर रहे हैं. इन प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने देश की खराब हालत और शेख हसीना को लेकर यूनुस की क्लास भी लगाई है.
आवामी लीग के नेता के घर लगाई आग
बता दें कि इस उग्र प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश के चटगांव के शोलाशहर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने अवामी लीग के संगठन सचिव और पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नवफेल के घर में घुस गए. जबरदस्ती घुसे इन उग्रवादियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी को अंजाम दिया है.
मीडिया हाउस पर भी टारगेट
सिर्फ यही नहीं बांग्लादेश में मीडिया हाउस भी टारगेट किए जा रहे हैं. अखबार ‘प्रथम आलो’ के दफ्तर में में तोड़-फोड़ की गई है. इसके बाद बांग्लादेश के दूसरे अखबार ‘डेली स्टार’ के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया. हालांकि, सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर हालात कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं.