तेहरान: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नेवी ने ऐलान किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा। इसने कहा है कि जब तक इस क्षेत्र में अमेरिकी हस्तक्षेप बंद नहीं होता है, तब तक यह बंद रहेगा। यह कदम एक जहाज के ऊपर चेतावनी के तौर पर फायरिंग करने के बाद उठाया गया है। IRGC का कहना है कि यह जहाज बिना मंजूरी वाले रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमला बोल दिया है।
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, IRGC की घोषणा में कहा गया है कि नेवी किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की तब तक इजाजत नहीं देगी, जब तक इलाके में अमेरिकी दखलंदाजी बंद नहीं हो जाती। इसके साथ ही IRGC ने चेतावनी दी है कि अगर दुश्मन इस फैसले का इस्तेमाल किसी गलत कदम के लिए बहाने के तौर पर करता है, तो इसका कड़ा जवाब दिया है।
ईरान ने UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें
ईरान ने कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन पर हमले किए हैं. ये हमले अमेरिका हमले के जवाब में किए गए हैं. इससे पहले अमेरिका ने ईरान के बुशहर, बंदर अब्बास, सिरिक और चाबहार में हमले किए थे. अमेरिका और ईरान के हमलों के ताजा दौर होर्मुज में हमले को लेकर है. ईरान की आईआरजीसी ने होर्मुज को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है.
खाड़ी देशों पर ताजा हमले को लेकर ईरान ने बयान जारी किया है. ईरान ने कहा है कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए हैं. IRGC ने एक नया बयान जारी कर कहा है कि उसने कतर के अल उदीद स्थित एयरबेस को भी बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है.
ईरान का ये हमला सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक की रस्म के बाद की जा रही है. बीते दिन ईरान के मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि वह अमेरिका से खून का बदला लेंगे.
लोगों से की जा रही अपील
संयुक्त अरब अमीरात का कहना है कि उसके एयर डिफेंस ईरान से आने वाली मिसाइलों और ड्रोन हमलों से पूरी ताकत से लड़ रहे हैं. देश के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि देश भर में सुनाई देने वाले धमाके उसके डिफेंस सिस्टम की तरह से मिसाइलों और ड्रोन को रोकने की आवाज है.