पूरे देश में तहलका मचाने आया ‘भारत टैक्सी’ ऐप! जानकर मिलेगी राहत

नई दिल्ली। भारत में राइड-हेलिंग मार्केट लंबे समय से Ola, Uber और Rapido के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। लेकिन, अब तस्वीर बदलने वाली है। देश में पहला ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव मॉडल पर चलने वाला ऐप भारत टैक्सी (Bharat Taxi) लॉन्च होने जा रहा है, जो ड्राइवरों को निजी कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त करेगा। सरकार ने संसद में बताया कि यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को बेहतर कमाई, ज्यादा अधिकार और पूरी पारदर्शिता देगा। यह ऐप जल्द ही पूरे देश में ओला (Ola) और ऊबर का सीधा मुकाबला करेगा।

भारत टैक्सी (Bharat Taxi) को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (Sahkar Taxi Cooperative Ltd.) चलाएगा, जो एक मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव है, जिसमें किसी सरकारी एजेंसी की हिस्सेदारी नहीं है।

सबसे खास बात इस ऐप के मालिक ड्राइवर ही होंगे। ड्राइवर 100% किराया रखेंगे और ड्राइवरों का बोर्ड में प्रतिनिधित्व होगा। हर साल डिविडेंड और मुनाफे में हिस्सा मिलेगा। इसके अलावा कोई कमीशन नहीं और कोई कटौती नहीं होगी। अभी तक 51,000 से अधिक ड्राइवर दिल्ली और सौराष्ट्र में रजिस्टर हो चुके हैं, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म बन गया है।

सॉफ्ट लॉन्च शुरू: दिल्ली और गुजरात में ट्रायल

2 दिसंबर से भारत टैक्सी (Bharat Taxi) ऐप का सॉफ्ट लॉन्च दिल्ली और गुजरात में शुरू हो चुका है। ये ऐप एंड्रॉएड (Android) ऐप प्ले स्टोर (Play Store) पर उपलब्ध है और iOS ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। ऐप में दोपहिया, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और चारपहिया सभी को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा, जिससे फर्स्ट-माइल और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की बड़ी समस्या दूर होगी।

भारत टैक्सी की खासियत

इस ऐप को खासतौर पर पारदर्शिता, सुरक्षा और आसान यूजर-एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आसान और फास्ट राइड बुकिंग का ऑप्शन मिलेगा। इसमें सिंपल इंटरफेस, आसान नेविगेशन और कम स्टेप्स में राइड बुकिंग मिलेगी।

फेयर, लाइव ट्रैकिंग और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट

इसका फेयर बिल्कुल पारदर्शी होगा। इसमें कोई हिडेन चार्ज नहीं लगेगा। इसकी कीमतों का पूरा कंट्रोल कोऑपरेटिव मॉडल के हाथ में होगा। देश की विविधता को ध्यान में रखकर इसमें कई भाषाओं का विकल्प शामिल होगा।

24×7 सपोर्ट, सेफ्टी और वेरिफाइड ड्राइवर

किसी भी समस्या पर तुरंत सहायता मिलेगी। इसमें ड्राइवर और यात्री दोनों को 24×7 सपोर्ट मिलेगा। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के साथ पार्टनरशिप की जाएगी और मजबूत सेफ्टी फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।

कौन-कौन से वाहन होंगे?

इसमें सभी तरह के वाहनों को शामिल किया गया है। इसमें स्कूटर, बाइक, ऑटो, कैब सब एक ही ऐप में होंगे।