PM Modi meet with Putin Video: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन तियानजिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बातचीत होनी है, इससे पहले पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीरें और जो वीडियो सामने आए हैं. उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है. दोनों नेताओं की गर्मजोशी और जिगरी दोस्ती भरी मुलाकात ने वैश्विक मंच पर भारत-रूस के मजबूत रिश्तों का खुलेआम संदेश दे दिया है. कंधे पर हाथ रखकर, मुस्कुराते हुए चेहरे, गर्मजोशी से साथ चलना, हंसी-मजाक के साथ कोने में जाकर बातचीत का अंदाज ऐसा था कि दुनिया देखती रह गई.
मोदी-पुतिन की मुलाकात का जलवा
तियानजिन में जब पीएम मोदी और पुतिन मिले तो उनकी बॉडी लैंग्वेज और दोस्ताना अंदाज ने सभी को हैरान कर दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखा और कोने में जाकर अनौपचारिक बातचीत की. यह मुलाकात भारत और रूस के बीच गहरे रणनीतिक और ऐतिहासिक रिश्तों को और मजबूत करने का प्रतीक थी. दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी है. खास तौर पर यह मीटिंग और भी खास हो जाती है जब अमेरिका ने 50 फीसदी टैरिफ भारत पर लगा रखा है.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi, Chinese President Xi Jinping, Russian President Vladimir Putin, and other Heads of States/Heads of Governments pose for a group photograph at the Shanghai Cooperation Council (SCO) Summit in Tianjin, China.
(Source: DD News) pic.twitter.com/UftzXy6g3K
— ANI (@ANI) September 1, 2025