नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि गाजा युद्ध सामाप्त हो गया है। जल्द ही इजरायल और हमास कैदियों और बंधकों की अदला-बदली करेंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हम सभी को खुश करेंगे। सब खुश हैं, चाहे वह यहूदी हों, मुसलमान हों या अरब देश। इजरायल के बाद हम मिस्र जा रहे हैं और हम सभी शक्तिशाली और बड़े देशों, बहुत अमीर देशों और अन्य देशों के नेताओं से मिलेंगे और वे सभी इस समझौते में शामिल हैं।
गाजा युद्ध समाप्त हो गया- ट्रंप
ट्रंप से जब यह पूछा गया कि क्या इजरायल और हमास के बीच युद्ध समाप्त हो गया है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा, “युद्ध समाप्त हो गया है।”
इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता कायम रहेगा- ट्रंप
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें विश्वास है कि इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता कायम रहेगा, उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह कायम रहेगा। इसके कायम रहने के कई कारण हैं। लेकिन मुझे लगता है कि लोग इससे थक चुके हैं।”