कौन हैं भारत के सबसे भरोसेमंद सीएम? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लिस्ट में ये नाम

India’s Popular CM: देशभर के कई नेता शक्तिशाली माने जाते हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री को सबसे शक्तिशाली नेता माना जाता है. राजनीति में समय-समय पर उनकी लोकप्रियता बदलती रहती है.

टॉप मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

सी वोटर ने एक सर्वे किया है. जिसके बाद देश के टॉप मुख्यमंत्रियों की लिस्ट जारी की गई है. ऐसे में आज हम आपको देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के बारे में बताएंगे. जानिए लोगों का सबसे भरोसेमंद सीएम कौन हैं?

पहले पायदान पर योगी
सर्वे के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद मुख्यमंत्री हैं. उन्हें 36 फीसदी लोगों ने देश का सबसे बेहतर सीएम चुना है.

कौन किस नंबर पर कौन है?
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिन्हें 13 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. जबकि, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू तीसरे नंबर हैं. उन्हें 7% लोगों ने चुना है. चौथे नंबर पर नीतीश कुमार आते हैं, जिन्हें 4.3 प्रतिशत लोगों ने सराहा है. वह पांचवे नंबर पर आते हैं.

कौन-कितना लोकप्रिय?
सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन पांचवे स्थान पर आते हैं. जिन्हें 3.8% लोगों ने उन्हें लोकप्रिय सीएम माना है. छठे नंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन हैं. जिन्हें 3 प्रतिशत लोगों ने लोकप्रिय नेता माना है. जबकि, सातवें स्थान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को 2.8 प्रतिशत लोगों ने लोकप्रिय नेता माना है.

8वें-9वें और 10वें नंबर पर कौन?
सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को 2.7 फीसदी लोगों ने सराहा है. इसके अलावा 8वें स्थान पर मोहन यादव रहे. इस लिस्ट में उनके विकास कार्यों ने स्थान दिलाया है. नौवें स्थान पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और 10वें नंबर पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस हैं.