अचानक क्यों टूटी चांदी? दिन भर तेजी के बाद आई बड़ी गिरावट, असली वजह

नई दिल्ली| दिन भर तेजी दिखाने के बाद आखिर चांदी अचानक क्यों टूट (silver price crash) गई? यही सवाल अब निवेशकों को परेशान कर रहा है, क्योंकि शाम होते-होते बाजार का पूरा ट्रेंड पलट गया।

मंगलवार, 17 मार्च को वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक चांदी में गिरावट दर्ज की गई। कोमेक्स (COMEX siver price) पर चांदी करीब 0.9% तक फिसली, जबकि एमसीएक्स (MCX silver price) पर भी 0.33% की गिरावट देखने को मिली।

आपके शहर में क्या चांदी के दाम?

शहर चांदी की कीमत
नई दिल्ली ₹256,440
मुंबई ₹256,880
कोलकाता ₹256,540
चेन्नई ₹257,630
पटना ₹256,740
जयपुर ₹256,850
कानपुर ₹256,170
लखनऊ ₹256,170
भोपाल ₹256,370
इंदौर ₹256,370
चंडीगढ़ ₹256,100
रायपुर ₹256,000

Comex और MCX पर क्या हैं ताजा रेट?

खबर लिखे जाने तक कोमेक्स पर चांदी 0.07 डॉलर की कमजोरी के साथ 80.61 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। वहीं एमसीएक्स पर मई 2026 डिलिवरी वाली चांदी 858 रुपए गिरकर 2,55,674 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

अगर दिन के आंकड़ों को देखें तो चांदी का हाई 2,62,899 रुपए और लो 2,61,457 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) रहा। पिछले सत्र में यह 2,56,532 रुपए पर बंद हुई थी। यानी पिछले क्लोज और आज के लो लेवल की तुलना करें तो चांदी करीब 2,120 रुपए सस्ती हो चुकी है।

स्पॉट मार्केट की अलग चालहालांकि, स्पॉट मार्केट में अलग तस्वीर दिखी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA silver rate today) के शाम 5 बजे के रेट्स के मुताबिक, चांदी 3,629 रुपए महंगी होकर 2,52,340 रुपए प्रति किलो पहुंच गई, जो पिछले दिन 2,48,711 रुपए थी।

47 दिन में ₹1.67 लाख टूटीलंबी अवधि के आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं। 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,20,000 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। लेकिन सिर्फ 47 दिनों में यह करीब 1,67,660 रुपए तक टूट चुकी है।

एक्सपर्ट्स ने बताई गिरावट की वजहअब सवाल है कि अचानक यह गिरावट क्यों आई? केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक,

डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी की वजह से मेटल्स पर दबाव बना है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना-चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स में बिकवाली बढ़ जाती है।”

इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी बाजार को प्रभावित किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने ईरान के खार्ग आइलैंड के पास सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, जिससे कमोडिटी बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है।