CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक! अचानक पास पहुंचा संदिग्ध, अचंभित रह गए मुख्यमंत्री

पटना में लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में उस समय बड़ी चूक देखी गई, जब वे सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे. एकाएक एक अज्ञात व्यक्ति पीला कागज लेकर उनके बिल्कुल पास पहुंच गया. इस अप्रत्याशित घटना से मुख्यमंत्री भी थोड़ी देर के लिए अचंभित हो गए. जिसके बाद तत्काल सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर उस व्यक्ति को पकड़ा. सवाल उठ रहा है कि मुख्यमंत्री की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कोई व्यक्ति इतनी आसानी से उनके करीब कैसे पहुंच गया.