पटना: अगले कुछ दिनों में आकाश में एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी. यह चंद्रग्रहण होगा. इसकी टाइमिंग को लेकर अगर आप कन्फ्यूज़ हैं या भारत में दिखेगा कि नहीं, तो अब कन्फ्यूजन नहीं यकीन करिए. पटना स्थित आईएमडी ने वैज्ञानिक ने बताया कि 7-8 सितंबर की रात आकाश में एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी. इस दौरान पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. यह पूरे भारत से साफ दिखाई देगा. भारतीय पंचांग के अनुसार यह ग्रहण 16-17 भाद्र, शक संवत 1947 को पड़ेगा.
कब और कितने बजे से दिखेगा ग्रहण
इस ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर की रात 9 बजकर 57 मिनट पर होगी. जब चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया में प्रवेश करेगा. ग्रहण का पूर्ण चरण रात 11 बजे से शुरू होगा. जो अगले दिन 8 सितंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट तक जारी रहेगा. ग्रहण का समापन 1 बजकर 27 मिनट पर होगा. कुल मिलाकर. ग्रहण की अवधि 3 घंटे 30 मिनट की रहेगी, जबकि यह परंपरा 1 घंटा 23 मिनट तक चलेगा. इस ग्रहण का परिमाण 1.36 करोड़ आंका गया है.
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
यह पूर्ण चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलेशिया, एशिया, भारत महासागर, यूरोप और पूर्वी अटलांटिक महासागर से देखा जा सकेगा. भारत में भीड़इसके सभी चरण साफ दिखाई देंगे.
क्यों लगता है चंद्रग्रहण
चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन घटित होता है. इस समय पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में स्थित हो जाते हैं और पृथ्वी बीच में आकर सूर्य की किरणों को चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देती है. जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में ढक जाता है तो इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहा जाता है, जबकि यदि चंद्रमा का केवल कुछ हिस्सा ही छाया से ढक पाए तो उसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जाता है. निर्धारित समय अवधि में यह घटना देखने को मिलेगी.
अब कब दिखेगा
भारत में दिखने वाला अगला चंद्र ग्रहण 03 मर्च 2026 को घटित होगा जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इसके साथ ही भारत में पिछला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को घटित हुआ था जो कि आंशिक ग्रहण था.