पहाड़ों से चली सर्द हवाओं के बीच बिहार में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में छाता निकालने का वक्त आया!

Bihar Weather Report Today: बिहार में मौस बड़ी तेजी से करवट बदल रहा है. एक महीने की हाड़तोड़ ठंड के बाद अच्छी धूप नजर आ रही है, इससे लोगों को काफी राहत मिली है. हालांकि, यह मौसम भी जल्द बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. शुक्रवार (23 जनवरी) को दिल्ली के अलावा यूपी के कई इलाको में झमाझम बारिश देखने को मिली. अह बिहार की बारी है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. बारिश के चलते तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि, आज यानी शनिवार (24 जनवरी) को अच्छी-खासी धूप निकलने की संभावना है. सूरज की गर्मी के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक, एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की या नाम मात्र की बारिश हो सकती है. 25% से कम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है. आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत और बिहार में ठंड बढ़ती है, बादल छाते हैं या हल्की बारिश होती है. ऐसे किसी सिस्टम के सक्रिय नहीं होने के कारण मौसम शुष्क और सामान्य बना हुआ है. तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

मौसम विभाग ने आज किसी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. इस दौरान हर जिले में सूरज निकलने की बात कही गई है. हालांकि, सुबह-शाम पछुआ के कारण हल्की कनकनी का असर बना रहेगा. 26 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इसके कारण प्रदेश के कुछ भागों में मौसम में बदलाव के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. राज्य का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस से 14.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.