Bihar Board Inter Exam 2026: पहले दिन छूटा पेपर तो न हों परेशान, अप्रैल में फिर से मिलेगा परीक्षा देने का मौका

Bihar Board Inter Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी. पहले दिन की पहली शिफ्ट में बायोलॉजी और फिलॉसफी की परीक्षा हुई, वहीं दूसरी शिफ्ट में आर्ट्स और कॉमर्स के परीक्षार्थियों ने इकोनॉमिक्स का पेपर दिया. इस बीच, राज्यभर से ऐसी खबरें आई कि कई छात्र परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचे, जिसके कारण उन्हें एंट्री नहीं दी गई.

एग्जाम छूटा तो न हों परेशान
दरअसल, बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले सेंटर के सभी गेट बंद कर दिया गए. हालांकि, बार-बार माइक से ऐलान करके बताया गया कि जिन परीक्षार्थियों की पहले दिन किसी भी कारण से परीक्षा छूट गई है, वह सब दूसरे पेपर की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

अप्रैल में मिलेगा परीक्षा देने का दूसरा अवसर
बोर्ड का कहना है कि किसी भी वजह से जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटी है, वह सभी छात्र या छात्राएं अप्रैल में होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. जिसके नतीजों का ऐलान का मई में होगा.

बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी हालात में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले एग्जाम सेंटर के सभी गेटों को बंद कर किया जाएंगे. इसलिए परीक्षार्थियों को बताया कहा है कि सभी तय समय से पहले सेंटर में एंट्री करें. हालांकि, सभी विद्यार्थी को पेपर शुरू होने से एक घंटा पहले ही सेंटर में एंट्री की अनुमति मिली हुई है.

3 फरवरी की परीक्षा का हाल
आज इंटर की परीक्षा का दूसरा दिन यानि 3 फरवरी को पहली शिफ्ट में साइंस और आर्ट्स को वाले छात्रों के लिए मैथ्स का पेपर होगा. वहीं, दूसरी शिफ्ट में आर्ट्स से जुडें छात्रों के लिए पॉलिटिकल साइंस और वोकेशनल कोर्स वाले छात्रों के लिए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा आयोजित होगी.

बोर्ड के मुताबिक, पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह के 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक जारी रही, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:30 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी.