नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पटना में बीजेपी की अहम बैठक शुरू हो गई है. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में हर जिले के विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले दावेदारों के नाम पर चर्चा होनी है. इस मीटिंग का मुख्य मकसद स्थानीय स्तर पर दावेदारों के नाम पर फीडबैक लेना और सहमति बनाना है.