पटना; पटना में एक दहेज हत्या का मामला सामने आया है जहां वकील साहब के द्वारा अपनी पत्नी को फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली कि पटना हाई कोर्ट में कार्यरत वकील राहुल कुमार सिंह द्वारा अपनी पत्नी पिंक पिंकी कुमारी की हत्या कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लियाऔर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़ित पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
इस मामले में मृतक पिंकी के भाई राजा बाबू ने हत्या कर आरोप लगाते हुए शास्त्री नगर थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया है जिस पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. राजा बाबू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरी बहन पिंकी की शादी 3 साल पहले 8 दिसंबर 2022 को मोतिहारी के रहने वाले राहुल कुमार से हुई थी. शादी पूरे धूमधाम से हुई थी जिसमें उपहार स्वरूप कार समेत कई सामान दिए गए थे लेकिन फर्नीचर नहीं दिया गया था जिससे राहुल के परिवार वाले नाराज थे. उसको लेकर पिंकी को हमेशा से प्रताड़ित किया जाता रहा था.
राजा बाबू ने बताया कि हमारे यहां फर्नीचर नहीं देने का प्रावधान नहीं है इस कारण नहीं दिया गया परंतु उसको लेकर राहुल के पिता जीवेश कुमार सिंह, उनकी पत्नी रेणु देवी और उनकी छोटी बहन श्वेता कुमारी हमेशा मेरी बहन पिंकी को प्रताड़ित करती थी. राहुल और पिंकी से एक दो वर्ष का बेटा भी है उसके बावजूद यह लोग हमारी बहन के साथ हमेशा मारपीट करते थे जिसको लेकर बीच में पंचायती भी की गई थी.
ससुराल वालों ने की थी गोदरेज अलमारी की डिमांड
उसके बाद भी इन लोग का हमारी बहन के साथ प्रताड़ना करना नहीं छोड़े. एक महीना पहले राहुल मेरी बहन को लेकर पटना आया था और पटना आते ही वह प्रताड़ित करने लगा तो पिंकी ने हमारे पापा को फोन करके एक गोदरेज की अलमारी का डिमांड किया. पापा ने गांव से ही खरीद कर गोदरेज की अलमारी दी. उसके बावजूद भी यह लोग मेरी बहन के साथ मारपीट और टॉर्चर करना नहीं छोड़े और कल शुक्रवार को मेरी बहन को मौत के हवाले कर दिया.
घटना की पुलिस कर रही जांच
इस मामले में शास्त्री नगर थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. आत्महत्या है या हत्या यह अनुसंधान की बात है लेकिन पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर पति राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसमें पति राहुल के अलावा तीन अन्य नाम तीन अन्य सास, ससुर और ननद का नाम दिया गया है जिसके लिए हम लोग कार्रवाई में जुटे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अनुसंधान में पता चल पाएगा हत्या है या आत्महत्या.