पटना. बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, विधानसभा स्पीकर सदन की कार्यवाही के लिए जा रहे थे विधानसभा के अंदर जा रहे थे तभी भवन की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. गनीमत रही कि वो इसकी चपेट में नहीं आए. बता दें, बजट सत्र से पहले विधानसभा भवन का रिनोवेशन किया गया था, इसके लिए लाखों रुपए भी खर्च किए गए थे. फिर भी छत का हिस्सा टूटकर गिर गया.
घटना के बाद विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया. सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. छत का हिस्सा गिरने के बाद कुछ देर के लिए उस मार्ग को बंद कर दिया गया और अन्य सदस्यों की आवाजाही रोक दी गई. प्रारंभिक तौर पर किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. गौरतलब है कि बजट सत्र से पहले विधानसभा भवन का रिनोवेशन कराया गया था. इस पर लाखों रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आई है. इसके बावजूद छत का हिस्सा गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
विपक्ष ने इस घटना को लेकर सरकार और भवन निर्माण एजेंसी पर निशाना साधते हुए जांच की मांग की है. सूत्रों के मुताबिक, भवन के जिस हिस्से की छत गिरी है, वहां हाल ही में मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम हुआ था. घटना के बाद भवन निर्माण विभाग और तकनीकी टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है. अब देखना होगा कि जांच में लापरवाही किस स्तर पर उजागर होती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है.