कैमूर: बिहार के कैमूर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधी ने पत्नी के सामने पति को गोलियों से छलनी कर दिया. घटना जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव की है. दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान विष्णु कांत मिश्रा (55) के रूप में हुई है.
तीन गोलियां मारी: स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विष्णु कांत मिश्रा को तीन गोलियां मारी गई. एक गाल में, एक सीने में और एक गोली पीठ लगी है. यह घटना उस समय हुई जब मृतक अपनी पत्नी को उसके मायके भेजने के लिए ऑटो में बैठा रहा था. पत्नी के पिता का हाल ही में निधन हुआ था, इसलिए मायके भेज रहे थे.
पत्नी के सामने मारी गोली: पत्नी को ऑटो में बैठा रहा था तभी उसे गोली मार दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मृतक के भाई ने बताया कि साजिश के तहत गोली मारी गई है. उन्होंने गांव के ही अमित कुमार दुबे पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस से मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है.
छापेमारी कर रही पुलिस: इस मामले पर मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में अमित कुमार दुबे ने विष्णु कांत मिश्रा की गोली मारकर हत्या की दी है. हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
“विष्णु कांत मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है. मृतक को कितनी गोली लगा है, इसकी पुष्टि डॉक्टर करेंगे. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.” -प्रदीप कुमार, मोहनिया एसडीपीओ