दीपक प्रकाश का कट ही गया पत्ता, NBT की खबर पर मुहर, MLC के सभी 10 उम्मीदवारों ने भर दिया पर्चा

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन है। बड़ा दिन इसलिए कि आज ही बिहार विधानपरिषद के लिए NDA के 9 (नीतीश की सीट पर उपचुनाव समेत) और राजद के एक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर रहे हैं। बीजेपी ने इस बार पावर स्टार पवन सिंह की विधिवत सदन में एंट्री कराने की तैयारी कर ही दी है। उधर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी पूरे 6 साल के लिए निर्विरोध MLC चुने जाएंगे। विधानपरिषद में अगले सत्र का नजारा भी देखने लायक होगा।

दीपक प्रकाश ने फाइल किया नॉमिनेशन तो दंगल तय
हालांकि सभी 10 सीटों, जिसमें नीतीश कुमार की खाली की गई एक उपचुनाव की सीट भी है, इसको मिलाकर NDA ने अपने 9 उम्मीदवार और राजद ने अपना एक उम्मीदवार तय कर दिया है। यानि सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की सूरत है। अगर दीपक प्रकाश ने नॉमिनेशन कर दिया तो मान कर चलिए कि 10वीं सीट यानी राजद के कोटे वाली सीट पर चुनाव तय हो जाएगा। लेकिन अब खबर है कि ऐसी संभावना कम है।

दीपक प्रकाश के लिए उपेंद्र कुशवाहा नाराज
दीपक प्रकाश को MLC टिकट न मिलने से उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी झलकने लगी है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि वो तो JDU के साथी हैं। NDA में अगर उनका नाता किसी पार्टी से है तो वो नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड है। उन्होंने बीजेपी को लेकर भी बड़ी बात कह दी है। पूरी खबर आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

आज नामांकन की आखिरी तारीख
आज ही नामांकन की आखिरी तारीख है। इसका मतलब है कि आज बिहार विधानमंडल में सभी दलों के उम्मीदवार अपना नॉमिनेशन फाइल कर देंगे। राजद उम्मीदवार सुनील सिंह ने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। NDA उम्मीदवार भी अपना नॉमिनेशन फाइल करने जा रहे हैं।