जानबूझ कर स्लो वोटिंग और बिजली काटी जा रही… RJD के आरोपों पर EC बोला- आरोप निराधार

Bihar Phase 1 Voting LIVE: बिहार में आज विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान हो रहा है. चुनाव के पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को सुबह 11 बजे तक 3.75 करोड़ मतदाताओं में से कुल 27.65 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बेगूसराय जिले में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत 30.37 दर्ज किया गया, उसके बाद लखीसराय (30.32) और गोपालगंज (30.04) का स्थान रहा.