बिहार में घने कोहरे का कहर, एक कंटेनर में टकराईं तीन गाड़ियां, बाप-बेटे की मौके पर ही मौत

बिहार में कड़ाके की ठंड और रात्रि-सुबह में घना कुहासा के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो कई बड़ी घटनाएं भी हो रही है. ऐसा ही कुहासे का कहर राजधानी पटना में देखने को मिला है. जहां पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आया है. बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन स्थित फुलेलपुर गांव के पास कोहरे के कारण दो कार कंटेनर से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, चार लोग बुरी तरह घायल हैं. दुर्घटना में दोनों कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव व घायलों को कार से निकाला. घायलों को इलाज के लिए बख्तियारपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है. एक मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया.

कंटेनर में स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत
इस घटना बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर रात करीब 10.30 बजे घटी. बताया जाता है कि एक कंटेनर जो मोकामा से पटना से की ओर जा रही थी उसकी चक्का का हवा निकल गया और वह बीच सड़क पर रुक गई. इसके बाद पीछे से स्कॉर्पियो तेजी में आ रही थी और कंटेनर में टक्कर मार दी. उसके टक्कर मारते ही, पीछे से आ रही कर भी जो जोरदार टक्कर मारी दो कार मोकामा से पटना की ओर जा रही थी. यह सारा घटना फुलेरपुर गांव के पास घटी.

हादसे के बाद फोरलेन में लगा लंबा जाम
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद डायल 112 पर कॉल किया गया और बहुत जल्द पुलिस पहुंची जिससे कुछ लोगों का जान बचाया गया. इसमें एक वाहन का नंबर हरियाणा, जबकि अन्य बिहार के हैं. जानकारी के अनुसार घटनास्थल का मंजर काफी भयावह था. कार सवार चीख-चिल्ला रहे थे. हादसे के बाद फोरलेन पर लंबा जाम लग गया और काफी मशक्कत के बाद देर रात जाम से काबू पाया गया.

कोहरे के कारण हुआ हादसा

12 दिसंबर दिन शुक्रवार को मृतक अनुपम कुमार उर्फ पिंटू सिंह (52 वर्ष) की मां अवंता देवी (105 वर्ष) का निधन हुआ था, श्राद्ध कर्म खत्म होने के 2-3 दिन बाद ही 27 दिसंबर दिन शनिवार को इनके पिता रघुवीर प्रसाद सिंह (107 वर्ष) की मौत हुई थी. जिनका अंतिम श्राद्ध कर्म 7 जनवरी (बुधवार) को संपन्न हुआ था और ये लोग 10 जनवरी दिन शनिवार को अपने कार्यक्षेत्र पर दिल्ली फरीदाबाद लौट रहे थे, जहां मोकामा-बख्तियारपुर हाइवे पर कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना में अनुपम कुमार उर्फ पिंटू सिंह एवं उनकी पुत्री आस्था कुमारी (25 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई है, जबकि इनकी पत्नी स्वेता कुमारी, पुत्र अनीश उर्फ सन्नी कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं. ये लोग अपने फोर व्हीलर से दिल्ली फरीदाबाद जा रहे थे. मृतक अनुपम कुमार सेना से सेवानिवृत्त होकर हरियाणा के किसी बैंक में कार्यरत थे.