पटना. तेजस्वी यादव की अगुवाई में आरजेडी की यह पहली सूची सिर्फ उम्मीदवारों की घोषणा नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में एक नया संदेश देने की कोशिश प्रतीत हो रही है. पार्टी ने इसमें अपने पारंपरिक यादव-मुस्लिम (MY) समीकरण को कायम रखते हुए युवाओं, महिलाओं और लोकप्रिय चेहरों को भी स्थान देकर सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति अपनाई है. राघोपुर से तेजस्वी यादव के फिर से मैदान में उतरने ने पार्टी की जड़ों को मजबूती दी है, वहीं खेसारी लाल यादव जैसे चर्चित चेहरे को टिकट देकर आरजेडी ने यह दिखाने की कोशिश की है कि वह अब सिर्फ जातीय राजनीति नहीं, बल्कि जन-भावनाओं और स्टार फेस की अपील के सहारे भी मतदाताओं तक पहुंचना चाहती है.आरजेडी ने जातिगत संतुलन और स्टार अपील से एक साहसिक दांव चला है जो बिहार की पिछड़ी राजनीति को साधने का प्रयास है. लेकिन गठबंधन की कमजोरी और विवादास्पद चेहरों ने इसे जोखिम भरा बना दिया है.
तेजस्वी यादव का भरोसेमंद दांव
वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से तेजस्वी यादव के दोबारा मैदान में उतरने की पूरी संभावना थी और वही हुआ. वह एक दिन पहले ही नामांकन भी कर चुके थे, लेकिन राजद की लिस्ट में उनका नाम आना एक खास प्लान का हिस्सा कहा जा रहा है. जानकारों की नजर में यह निर्णय पार्टी के लिए प्रतीकात्मक और रणनीतिक दोनों है. लिस्ट में नाम जोड़कर यह साबित करने की पूरी कोशिश है कि यह सीट आरजेडी की राजनीतिक परंपरा का केंद्र रही है. एक बार फिर से तेजस्वी का यहां से उतरना इस संदेश को और स्पष्ट करता है कि वे अब भी यादव-मुस्लिम (MY) समीकरण के साथ-साथ परंपरागत आधार को एकजुट रखने में भरोसा रखते हैं. यह कदम उनके नेतृत्व को स्थिरता और निरंतरता देने का संकेत भी देता है.
| विधानसभा सीट/प्रत्याशी | विधानसभा सीट/प्रत्याशी |
| राघोपुर- तेजस्वी यादव बोचहा- अमर पासवान मीनापुर -मुन्ना यादव नोखा- अनीता महिषी- गौतम कृष्णा अलौली- रामवृक्ष सदा पारू- शंकर यादव उजियारपुर – आलोक मेहता बैकुंठपुर – प्रेम शंकर यादव शेखपुरा -विजय सम्राट गड़खा- सुरेंद्र राम इस्लामपुर- राकेश रौशन बख्तियारपुर- अनिरुद्ध यादव बेलागंज- विश्वनाथ यादव फतुहा – रामानंद यादव कांटी- इस्माइल मंसूरी दरभंगा- ललित यादव मोरवा- रणविजय साहू मुंगेर- मुकेश यादव शाहपुर- राहुल तिवारी हाजीपुर- देव कुमार चौरसिया सिमरी बख्तियारपुर- युसुफ सलाहउद्दीन रघुनाथपुर- ओसामा शहाब |
गायघाट- निरंजन राय हसनपुर- माला पुष्पम बनियापुर- चांदनी सिंह परबत्ता – डॉ. संजीव कुमार हथुआ – राजेश कुशवाहा मटिहानी – बोगो सिंह संदेश – दीपू यादव महुआ- मुकेश रौशन मसौढ़ी- रेखा पासवान मनेर- भाई वीरेंद्र साहेबपुर कमाल- सत्तानंद सम्बुद्ध हिलसा- शक्ति सिंह यादव सीवान – अवध बिहारी चौधरी सरायरंजन- अरविंद कुमार सहनी समस्तीपुर – अख्तरुल इस्लाम शाहीन जोकीहाट – मोहम्मद शाहनवाज बहादुरपुर- भोला यादव सोनपुर- रामानुज प्रसाद रफीगंज- मो. नेहालुद्दीन सिंहेश्वर- चंद्रहास चौपाल मधेपुरा – प्रो. चंद्रशेखर तरैया- शैलेंद्र प्रताप सिंह छपरा- खेसारी लाल यादव लालगंज – सिवनी शुक्ला |