मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में जलने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, उनके 2 बच्चे और मां शामिल हैं। हादसे में तीन महिला समेत 5 लोग झुलस गए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों को इलाज के लिए SKMCH भेजा गया है। डॉक्टर के मुताबिक घायल भी 98 फीसदी जल चुके हैं।
वहीं एक युवक मामूली रूप से झुलसा है, जिसका इलाज मोतीपुर पीएचसी में चल रहा है। घटना मोतीपुर के वार्ड नंबर-13 में शुक्रवार देर रात एक घर में आग लग गई। घर के अंदर सो रहा परिवार आग की चपेट में आ गया।
DSP सुचित्रा कुमारी ने कहा, थर्ड फ्लोर पर आग लगी थी। पांच सदस्यों की मौत हुई है। कुल 5 घायल हुए हैं। हादसे की जांच की जा रही है। लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। देर रात घटना हुई, तब सभी सो रहे थे। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।
मोतीपुर नगर परिषद के सभापति कुमार राघवेंद्र राघव ने बताया, ललन साह के घर आग लगी है। ललन साह, उनकी मां, पत्नी और 2 बच्चों की मौत हुई है। परिवार के सदस्य झुलसे भी हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है। FSL टीम को बुलाया गया है। जांच की जा रही है।
मृतकों में पति-पत्नी, मां, उनके दो बच्चे
ललन कुमार साह(35)
पूजा कुमारी, पत्नी(30)
सृष्टि, बेटी- 7
गोली, बेटा- 2
सुशीला देवी, ललन की मां(65)
घायलों में-
लाल बाबू प्रसाद(60), ललन साह के मामा
पुष्पा देवी (50), लाल बाबू की पत्नी
साक्षी(14), लाल बाबू की बेटी
माला देवी(40), रिश्तेदार
अर्जुन कुमार(30), ललन साह के भाई