बेगूसराय: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है. जहां दो गुट होमगार्ड के जवान आपस में जमकर झड़प हो गया. साथ ही साथ दोनों गुट के बीच जमकर रोड़ेबाजी भी हुआ है. इस रोड़ेबाजी में दो दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायल होमगार्ड जवान को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बलिया पीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद कैंपस में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया की है.
बताया जा रहा है कि बड़ी बलिया स्थित कैंपस में होमगार्ड जवान का प्रशिक्षण चल रहा है. इस प्रशिक्षण के दौरान किसी बात को लेकर दो गुट होमगार्ड के जवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर रोड़ेबाजी शुरू हो गया. इस दोनों तरफ से जमकर रोड़ेबाजी होने के बाद तकरीबन दो दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घंटे तक दोनों होमगार्ड जवान गुट के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुआ. हालांकि, वहां पर लगे एंबुलेंस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
एंबुलेंस चालक ने बताया है कि आपस में दो होमगार्ड के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया की मारपीट से होते-होते रोड़ेबाजी भी शुरू हो गया. जब हम एंबुलेंस लेकर आ रहे थे. मेरे एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त किया और साथ ही साथ मेरे साथ भी मारपीट होमगार्ड के जवान के द्वारा किया गया है. इस घटना के बाद घटनास्थल पर बलिया थाना एवं डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचकर कैंप कर रही है.