बिहार में पति ने किया पत्नी का मर्डर, खेत में गड्ढा खोदकर दफनाया शव, सुबह अचानक….

मधेपुराः बिहार के मधेपुरा से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई. जहां एक शख्स का पत्नी से विवाद हो गया. उसने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं बल्कि उसका शव रात के अंधेरे में ठिकाने लगाने पहुंचा. खेत में गड्ढा खोदकर पत्नी का शव दफना दिया. सुबह जब परिवार वालों ने महिला के बारे में पूछा तो काफी देर तक कुछ नहीं बताया. बाद में खुद ही हत्या करने की बात कुबूल कर ली और पुलिस के सामने सरेंडर किया.

मामला मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत बेलारी थाना क्षेत्र के गंगारही वार्ड संख्या 4 का है. जहां रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांसवाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिया. मृतका की पहचान त्रिफुल देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति सुरेश ऋषिदेव है.

बांसवाड़ी में छिपाया था शव
सोमवार सुबह जब महिला घर में नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच मामले ने उस समय सनसनीखेज मोड़ ले लिया जब खुद आरोपी पति ने हत्या की बात कबूल कर ली. बताया जा रहा है कि सुरेश ऋषिदेव ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को बांसवाड़ी में छिपा दिया और फिर सीधे थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. उससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बांसवाड़ी से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जो इस खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया. फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले को लेकर एसपी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.