बिहार में नाबालिग छात्रा का पहले किया अपरहरण, फिर 24 घंटे तक 4 युवकों ने नशीली दवा खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

नालंदा : बिहार में शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है. गया से अगवा कर एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ नालंदा में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना बिहार थाना क्षेत्र की बताई जाती है.

बंधक बनाकर हैवानियत : पीड़िता ने बताया कि चार युवकों ने उसे करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की. बाद में उसे बेहोशी की हालत में घर के समीप छोड़कर फरार हो गए. इस संबंध में पीड़िता ने शनिवार को परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें तीन नामजद और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है.

”पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे.”- कुमारी उषा सिंह, महिला थानाध्यक्ष