बिहार की तरह मध्य प्रदेश में भी होगा SIR, आज रात ही फ्रीज होगी वोटर लिस्ट

नई दिल्ली: बिहार में हुए एसआईआर की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन होगा। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में भी इस प्रक्रिया को शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस दौरान राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के प्रत्येक बूथ की वोटर लिस्ट का बारीकी से पुनरीक्षण किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा कर दी है, जो बिहार की तर्ज पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया सभी 230 विधानसभा सीटों के हर बूथ पर लागू होगी, इसमें हर मतदाता का फिर से वेरिफिकेशन किया जाएगा।

चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस प्रक्रिया के लिए जरूरी ट्रेनिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आज रात 12 बजे से मतदाता सूची को फ्रीज किया जाएगा, इसके बाद बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करेंगे। प्रत्येक BLO एक ही घर में तीन बार जाएंगे।

इस प्रक्रिया में कलेक्टर, एसडीएम, एडीएम, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारियों की ट्रेनिंग भी की जा चुकी है। वोटर लिस्ट की जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से दस्तावेज मांगे जाएंगे और कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने की संभावना भी है।

मध्यप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2028 अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है। इस गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी पहले से ही लगाई जा चुकी है, जिसमें भोपाल जिला मलेरिया कार्यालय के कर्मचारियों के ड्यूटी आदेश दिवाली से पहले जारी किए गए थे।