बिहार में पति के कमरे की लगाई कुंडी, देवर के साथ किया कांड, भाभी हो गई फरार

पटना: प्यार में असफल भाभी ने अपने पकि को कमरे में बंद कर देवर के साथ कांड करने के बाद फरार हो गई। यह मामला पटना से सटे फुलवारीशरीफ का है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है। परिवार के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

भाभी जब सुबह देवर के कमरे में गईं तो कमरे का नजारा देखकर वो दंग रह गई। कमरे में खून से लथपथ हालत में देवर जमीन पर पड़ा था। उनकी चीख सुनकर बाकी के लोग भी वहां आए। फिर परिवार वालों के पता चला कि इस हत्या कांड को युवक की मंझली भाभी ने अंजाम देकर फरार हो गई है। युवक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी मायके गई हई थी। इस बीच उसने इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गई। परिवार ने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला पटना जिला के भुसौला दानापुर इलाके का है। शनिवार की रात 24 वर्षीय रिजवान कुरैशी की हत्या हुई है।

चापड़ से किया वार
हत्या को लेकर परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक की मंझली भाभी ने घर के पहले तल्ले पर स्थिति कमरे में सोए अपने देवर पर चापड़ से हमला कर उसे मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गई। परिजनों के अनुसार – रिजवान अपने घर के कमरे में सोया था। इसी दौरान मंझले भाई शाहबाज कुरैशी की पत्नी शबनम ने उस पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी। इस बात की जानकारी सुबह में लगी जब बड़ी भाभी देवर को जगाने गई। उन्होंने कमरे के बाहर से आवाज दी। लेकिन, जब कोई सुगबुगाहट नहीं हुई तो वो अंदर गईं। उन्होंने कमरे का जैसे ही लाइट जलाया तो रिजवान का खून से लथपथ शव पड़ा था। कमरे में अंदर का दृश्य देखकर वह चिल्लाने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

देवर के साथ था भाभी का अफेयर
परिजनों के अनुसार रिजवान की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। जब रिजवान कुंवारा था तो शबनम का उसके साथ अफेयर चल पड़ा था। लेकिन,शादी को लेकर दोनों आत्म हत्या का भी प्रयास किए थे। मगर परिवार के लोगों ने उन्हें रोक लिया था। शादी होने के बाद रिजवान अपनी पत्नी को ही चाहता था। इसको लेकर शबनम से उससे नाराज रहती थी। वो रिजवान के साथ रहना चाहती थी। लेकिन, रिजवान इसके लिए तैयार नहीं था।

रिजवान ने साथ रहने से किया था मना
शबनम ने रिजवान से साथ रहने की कई दफा जिद किया था। लेकिन, उसने इससे साफ इनकार कर दिया था। फिर जब रिजवान की पत्नी मायके गई तो शबनम ने रिजवान को मार डाला। यही नहीं, देवर को मौत के घाट उतारने के पहले उसने अपने पति को कमरे बंद कर दिया था। रिजवान बिजली का काम करता था, वहीं आरोपित महिला का पति पशु व्यापारी है।