पेट्रोल-डीजल के एक्साइज ड्यूटी में बड़ा बदलाव, लेकिन क्या पटना में घटे दाम? जानें आज का भाव और LPG-CNG का रेट

Patna Petrol Diesel Price Today: केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन फ्यूल (ATF) से जुड़े टैक्स और एक्सपोर्ट नियमों में बदलाव किया है. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है. आपको बता दें कि इससे खुदरा कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज पटना में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी (LPG) और सीएनजी (CNG) के रेट क्या है?

पटना में पेट्रोल, डीजल का रेट
आज 27 मार्च को पटना में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में स्थिरता और मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है. पटना में आज पेट्रोल की कीमत 105.54 रुपए प्रति लीटर है. वहीं, डीजल का भाव 91.78 रुपए प्रति लीटर के आसपास दर्ज किया गया है.

पटना में LPG का रेट
रसोई गैस (LPG) की बात करें तो पटना में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत आज ₹1,002.50 है. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) का दाम करीब ₹2,133.50 के आसपास चल रहा है.

आम आदमी के बजट पर असर!
पिछले कुछ हफ्तों में घरेलू गैस की कीमतों में हुए इजाफे के बाद अब कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे आम आदमी के बजट पर फिलहाल कोई नया बोझ नहीं पड़ा है. लेकिन सिलेंडर मिलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पटना में सीएनजी का रेट
सीएनजी (CNG) के दामों में भी स्थिरता बनी हुई है और आज पटना में सीएनजी का भाव 87.90 रुपए प्रति किलोग्राम है. वाहन चालकों के लिए सीएनजी अभी भी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले एक किफायती विकल्प बना हुआ है.

ताजा रेट जरूर चेक करें
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और स्थानीय टैक्स (VAT) में बदलाव के आधार पर इन ईंधनों के दाम हर सुबह संशोधित किए जाते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें.