पटना कोचिंग गोलीकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! खान सर के 2 गार्ड हिरासत में…

पटना. इस वक्त पटना कोचिंग कांड मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल गोली चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में खान सर के कोचिंग सेंटर से जुड़े दो गार्डों को हिरासत में लिया गया है. दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेर लिया गया.

कोचिंग के आसपास जांच तेज
पुलिस टीम ने खान कोचिंग सेंटर के आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके. अधिकारियों के मुताबिक मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वायरल वीडियो वास्तविक है या फिर इसे किसी साजिश के तहत फैलाया गया है.