Bihar Best College: बिहार के एक कॉलेज ने ऐसा प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. यहां से एक दो नहीं बल्कि पूरे 13 स्टूडेंट्स को Google जैसी दिग्गज टेक कंपनी से जॉब ऑफर मिला है. यह खबर सामने आते ही कॉलेज और स्टूडेंट्स दोनों चर्चा में आ गए हैं. बिहार का यह कॉलेज (Bihar Best College) कोई और नहीं बल्कि IIT पटना है, जो देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है.
हाल ही में आईआईटी पटना ने अपने प्लेसमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में बताया गया कि कॉलेज के 13 छात्रों को Google में जॉब ऑफर मिला है. यह उपलब्धि न सिर्फ कॉलेज के लिए बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात मानी जा रही है.
आईआईटी पटना का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इस बार शानदार रहा है. इस कॉलेज को NIRF Ranking 2025 में 19वां रैंक मिला है. पिछले साल इस संस्थान को टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में 34वीं रैंक मिली थी. महज एक साल में 15 पायदान ऊपर आकर इस कॉलेज ने रिकॉर्ड बना दिया है.
Google से मिला जॉब ऑफर
Google जैसी कंपनी में जॉब पाना हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सपना होता है. यहां हाई सैलरी, बेहतरीन वर्क कल्चर और ग्लोबल लेवल पर काम करने का मौका मिलता है. आईआईटी पटना के 13 छात्रों को Google में जॉब ऑफर हुआ था. इन स्टूडेंट्स को Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे पदों पर जॉब मिली थी.
कॉलेज की तरफ से एक पोस्ट शेयर कर इन 13 स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई थी. इस पोस्ट में लिखा है कि ये सभी स्टूडेंट्स साल 2025 में Google को जॉइन करेंगे. यह न सिर्फ इन छात्रों के करियर के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि IIT पटना के लिए भी गर्व की बात है.