बिहार में सियासी हलचल तेज, क्रॉस-वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस के 3 विधायक ‘लापता’

पटना। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि शेष 11 सीटों पर सोमवार को मतदान कराया जा रहा है। सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम चार बजे तक चलेगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिन राज्यों में मतदान हो रहा है उनमें बिहार, ओडिशा और हरियाणा शामिल हैं। इन सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण मुकाबला रोचक बन गया है।

बिहार में पांच सीटों पर छह उम्मीदवार
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे यहां चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है। पांचवीं सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

ओडिशा में चार सीटों पर पांच उम्मीदवार
ओडिशा में भी राज्यसभा की चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भी वोटिंग के चलते राजनीतिक माहौल गर्म बना हुआ है और सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हैं।

हरियाणा में दो सीटों पर तीन उम्मीदवार
हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों के लिए तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। अतिरिक्त उम्मीदवार होने के कारण यहां भी मतदान कराया जा रहा है, जिससे परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

नवीन पटनायक ने लगाया गंभीर आरोप
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव के दौरान गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ब्रह्मगिरी की महिला विधायक ने वोटिंग करते समय