बिहार में ‘कमल राज’ की तैयारी? BJP कोटे से शामिल हो सकते हैं नए चेहरे

पटना: बिहार की राजनीति में इस वक्त बड़ी हलचल मची हुई है। चर्चा है कि प्रदेश में ‘नीतीश युग’ का अंत होगा तो ‘कमल राज’ शुरू होगा। इस बार बीजेपी का बिहार में नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

बीजेपी और जेडीयू के बीच नए सीएम को लेकर सहमति बनती दिख रही है। इसी के साथ माना जा रहा है कि बिहार की नई सरकार में बीजेपी के कुछ नए चेहरे मंत्री बन सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अपने कोटे से कुछ ‘नॉन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों की छुट्टी कर सकती है। उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। बता दें, नीतीश कुमार कल अपने कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक करेंके। माना जा रहा है कि इसके बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।