बिहार में शनिवार को स्कूल रहेंगे हाफ डे, फिर से लागू होने जा रहा पुराना सिस्टम

पटना: बिहार के स्कूलों में हर शनिवार को सिर्फ हाफ डे में ही पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने इस पर फैसला ले लिया है। जल्द ही ये व्यवस्था लागू होने जा रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभाग की एक बड़ी बैठक में इस पर फैसला लिया है और जल्द ही वो इसका ऐलान करेंगे।

बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ डे
बिहार के सभी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे ( Bihar School Saturday Half Day ) का पुराना सिस्टम लागू किया जाने वाला है। यानी हर शनिवार को अब स्कूलों में लंच के समय सीथे छुट्टी हो जाएगी। पहले बिहार के स्कूलों में यही सिस्टम था, लेकिन इसे बाद में बदल दिया गया था और हफ्ते के 6 दिन (शनिवार मिलाकर) सभी पालियों में पढ़ाई कराई जाने लगी थी।

31 मई तक शिक्षा विभाग जारी कर देगा आदेश
बताया जा रहा है कि 31 मई 2026 तक बिहार शिक्षा विभाग इसको लेकर आदेश जारी कर देगा। माना जा रहा है कि गर्मी की छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुलेंगे तब छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी ये (Bihar School New Timing) देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि खुद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी इसको लेकर घोषणा करेंगे। बताया गया है कि बिहार शिक्षा विभाग ने इसको लेकर फैसला ले लिया है, अब बस घोषणा ही बाकी है।

बिहार के स्कूलों में शनिवार को फिर से हाफ डे पढ़ाई
31 मई तक शिक्षा विभाग जारी कर सकता है आदेश
खुद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे इसका ऐलान
शिक्षा सचिव और निदेशकों के साथ शेड्यूल की समीक्षा की गई
अर्से से राज्य के 6.45 लाख शिक्षकों की है ये मांग

करोड़ों छात्रों और 6 लाख से ज्यादा टीचरों को राहत
शिक्षा सचिव और निदेशकों के साथ बिहार के स्कूलों में शेड्यूल की समीक्षा की गई थी। इस दौरान लंबे समय से शिक्षकों की शनिवार को हाफ डे की मांग पर बातचीत हुई। आखिर में इसको लागू करने को लेकर सहमति बन गई। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के 6.45 लाख से ज्यादा शिक्षकों और करोड़ों छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। शनिवार को हाफ डे रहने से शिक्षकों को भी घर पर अपने बच्चों को ज्यादा समय देने का मौका मिलेगा, वहीं बच्चों को भी पढ़ाई के ज्यादा बोझ से राहत मिलेगी।