बेगूसराय में मौत के मुंह से बचकर निकला शिवम, ‘दोस्त’ ने गला रेतकर हत्या की कोशिश की; इलाके में सनसनी

बेगूसराय; बेगूसराय से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक युवक को ठंडा पिलाने के बहाने ले जाकर उसकी ब्लेड से गर्दन पर हमला कर हत्या की कोशिश की गई. गनीमत रही कि युवक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई. पूरा मामला बखरी थाना क्षेत्र के लोचे सिसौनी गांव का है, जहां शिवम कुमार नामक युवक को उसके ही गांव के एक दोस्त ने ठंडा पिलाने के बहाने बुलाया.

ब्लेड से शिवम की गर्दन काटने की कोशिश
आरोप है कि जैसे ही दोनों ठंडा पीने बैठे, आरोपी ने अचानक धारदार ब्लेड निकालकर शिवम की गर्दन पकड़ ली और उसे काटने की कोशिश करने लगा. शिवम ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया. अगर समय रहते लोग नहीं पहुंचते, तो बड़ी वारदात हो सकती थी. दोस्त ठंडा पिलाने के बहाने ले गया था. बैठते ही ब्लेड निकालकर गर्दन काटने लगा, हम चिल्लाए तो वो भाग गया. नहीं चिल्लाते तो जान चली जाती.

घायल शिवम कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की वजह जानने में जुटी है. सवाल ये है कि आखिर दोस्ती के नाम पर इस तरह की खौफनाक साजिश क्यों रची गई.