तेजस्वी यादव ने पुत्र रत्न प्राप्ति की खुशी में अपने आवास पर किया भोज का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का लिया आनंद

Tejshwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर विधानसभा के युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया. इस दौरान उन्होंने अपने बेटे इराज के जन्म की खुशी में राघोपुर के लोगों के लिए भोज का आयोजन भी किया. इस भोज का आयोजन तेजस्वी के पोलो रोड स्थित आवास पर किया था. इस मौके पर तमाम स्थानीय लोग और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए.

भोजपुरी गायकों ने गाया गीत

तेजस्वी यादव ने अपने बेटे इराज के जन्म के जन्म की खुशी में राघोपुर के लोगों के लिए एक भोज का आयोजन किया. उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के स्थानीय लोगों को इस भोज में आमंत्रित किया. यह भोज तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर आयोजित किया गया था. इस दौरान विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए और स्थानीय लोगों और समर्थकों ने इसमें भाग लिया. भोजपुरी गायकों ने मधुर गीत गाकर उत्साह को और बढ़ा दिया.

चुनाव आयोग की बैठक पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के साथ सर्वदलीय बैठक पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे दल के प्रतिनिधि गए थे उन्होंने अपनी बात को रखा है. उम्मीद करते हैं कि इस बार बिहार का चुनाव निष्पक्ष हो. किसी की मदद के लिए चुनाव ना कराए जाए, लोकतंत्र में जनता मालिक है. जनता का पूरा हक बनता है कि चुनाव अच्छे वातावरण में हो.