पटना: बिहार के राजनीति की वो तारीख भी आ गई जिसका इंतजार नेताओं से लेकर आम जनता को भी. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद उनके इस्तीफे के बारे में चारों तरफ चर्चा थी. अब साफ हो गया है कि नीतीश कुमार किस दिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी. इस कैबिनेट की बैठक के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे.