Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, कुल 243 सीटों में से 235 सीटों पर समझौता तय हो चुका है, जबकि आखिरी 8 सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है. इन 8 सीटों पर ही अब सारा जोर आजमाइश चल रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, कुल 243 सीटों में से 235 सीटों पर समझौता तय हो चुका है, जबकि आखिरी 8 सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है. इन 8 सीटों पर ही अब सारा जोर आजमाइश चल रही है, क्योंकि हर दल चाहता है कि उसके खाते में एक या दो अतिरिक्त सीटें आ जाएं.
सूत्रों के मुताबिक, अब तक के समीकरण के मुताबिक, JDU को 102, BJP को 101, LJP को 24, HAM को 8 और कुशवाहा को 8 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर जीतन राम मांझी (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा अपनी शर्तों पर अड़े रहते हैं, तो बीजेपी और जेडीयू अपने खाते से एक-एक सीट देने पर विचार कर सकते हैं. यही वजह है कि बातचीत का अंतिम दौर अभी भी जारी है.
जानकारी के मुताबिक, अगर दोनों दलों में सहमति बन जाती है, तो नया समीकरण कुछ इस तरह हो सकता है…
JDU – 101,
BJP – 100,
LJP – 27 या 28,
HAM – 7 या 8,
कुशवाहा – 6 या 7.
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार भी नीतीश कुमार ने सीट बंटवारे की बाजी बीजेपी से आगे बढ़कर खेली है. जेडीयू न केवल अपनी पारंपरिक सीटें बचाने में सफल रही है, बल्कि मांझी और कुशवाहा को साधकर एनडीए के भीतर अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली है.
एनडीए के भीतर चर्चा अब लगभग अपने अंतिम चरण में है. सूत्रों का कहना है कि अगर अगले 24 से 48 घंटे में इन आखिरी 8 सीटों पर सहमति बन जाती है, तो एनडीए सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान किसी भी वक्त कर सकता है. एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, ‘अब मामला सिर्फ 8 सीटों का है. जैसे ही इन पर सहमति बनती है, एनडीए अपना औपचारिक सीट बंटवारा घोषित कर देगा.’
कुल मिलाकर बिहार एनडीए में अब तस्वीर लगभग साफ है… 235 सीटों पर पिक्चर क्लियर, बाकी 8 पर राजनीतिक खींचतान जारी है, और इन आखिरी सीटों पर ही तय होगा कि आखिरकार चुनावी मैदान में कौन किससे आगे रहेगा.