Sandesh Chunav Result 2025: भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा सीट पर इस बार जेडीयू के राधा चरण साह ने जीत हासिल की है। संदेश विधानसभा के अंतिम नतीजों ने पूरे चुनाव का सबसे रोमांचक और कांटे का मुकाबला सामने रख दिया, जहां जेडीयू के राधा चरण साह ने 80,598 वोटों के साथ महज 27 मतों से बाल-बाल जीत हासिल की। आरजेडी के दीपु सिंह आख़िरी पलों तक टक्कर देते रहे, जबकि जन सुराज पार्टी के राजीव रंजन राज तीसरे स्थान पर रहे। यह मुकाबला अंत तक सांसें थाम देने वाला रहा।
राधा चरण साह जीते, आरजेडी के दीपु सिंह को मिली हार
संदेश विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में जेडीयू उम्मीदवार राधा चरण साह ने 80,598 वोटों के साथ बेहद मामूली 27 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। आरजेडी के दीपु सिंह 80,571 वोटों पर बाल-बाल चूक गए, जबकि जन सुराज पार्टी के राजीव रंजन राज 6,040 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह मुकाबला पूरे चुनाव का सबसे कांटे का और दिलचस्प मुकाबला साबित हुआ।
संदेश विधानसभा सीट पर इक्कीसवें राउंड की गिनती में आरजेडी उम्मीदवार दीपू सिंह 66,834 वोटों के साथ मजबूत बढ़त पर हैं, जबकि जेडीयू के राधा चरण साह 62,739 वोटों पर 4,095 मत पीछे चल रहे हैं। जन सुराज पार्टी के राजीव रंजन राज 5,097 वोटों पर टिके हैं और मुकाबला अब धीरे-धीरे दीपु सिंह के पक्ष में झुकता नज़र आ रहा है।
संदेश विधानसभा सीट पर सत्रहवें राउंड की गिनती तक आरजेडी उम्मीदवार दीपु सिंह 53,442 वोटों के साथ आगे बने हुए हैं, जबकि जेडीयू के राधा चरण साह 51,096 वोटों पर सिर्फ 2,346 मत पीछे हैं। जन सुराज पार्टी के राजीव रंजन राज 4,582 वोटों पर टिके हैं और यहां मुकाबला फिलहाल दो प्रमुख उम्मीदवारों के बीच काफी करीबी बना हुआ है।
संदेश विधानसभा सीट पर सातवें राउंड तक की मतगणना में आरजेडी उम्मीदवार दीपु सिंह 22343 वोटों के साथ मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। जेडीयू के राधा चरण साह 19269 मतों पर पीछे चल रहे हैं और दोनों के बीच 3074 वोटों का अंतर बन गया है। वहीं जन सुराज पार्टी के राजीव रंजन राज 2793 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर काफी पीछे हैं। बढ़ते रुझानों ने संकेत दिया है कि संदेश सीट पर मुकाबला अब मुख्य रूप से आरजेडी और जेडीयू के बीच सिमट गया है, जहां हर राउंड के साथ वोटों का अंतर और स्पष्ट होता जा रहा है।
संदेश विधानसभा सीट पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में टीपीपी उम्मीदवार सत्य प्रकाश आगे चल रहे हैं, जबकि फिलहाल उनके सामने कोई प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बढ़त के करीब नहीं दिखाई दे रहा है। यह सीट 2020 में आरजेडी की किरण देवी ने जीती थी, ऐसे में इस बार शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक माहौल को और दिलचस्प बना दिया है।
Sandesh Assembly Seat Result LIVE 2025: मतगणना की प्रक्रिया के तहत संदेश सीट पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में मशीनें खुलेंगी और वोटों को टोटल किया जाएगा। पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है।