बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए आज (सोमवार, 16 मार्च) मतदान होने वाला है. सुबह 09 बजे से बिहार विधानसभा में वोटिंग शुरू हो चुकी है. आज ही देर शाम तक नतीजे भी सामने आ जाएंगे. इस चुनाव में पांचवीं सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. पांचवीं सीट को जीतने के लिए एनडीए को सिर्फ 3 और महागठबंधन को 6 अतिरिक्त वोटों की जरूरत है. ऐसे में सभी की निगाहें AIMIM के 5 और बसपा के एक विधायक पर टिकी हैं. मतदान से ठीक एक दिन पहले AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने राजद उम्मीदवार का समर्थन करने का ऐलान कर दिया था. दूसरी ओर कांग्रेस के 3 विधायक गायब बताए जा रहे हैं, जिन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.