बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें पटना का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है. इन जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा और राजधानी पटना में मौसम सामान्य रहेगा.

इसके अलावा भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, अरवल और नवादा जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं है. यहां सामान्य बारिश हो सकती है. हालांकि, इन जिलों के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

उधर कल यानी रविवार (31 अगस्त) को पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की स्थिति बनी रही. बादलों की आवाजाही व धूप के कारण उमस का प्रभाव बना रहा.

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया. पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में सर्वाधिक वर्षा 90.2 मिमी दर्ज की गई.