यूपी चुनावों के लिए सामने आयी बीजेपी की संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देंखे

BJP's list of possible candidates revealed for UP elections, see here
BJP's list of possible candidates revealed for UP elections, see here
इस खबर को शेयर करें

UP Election 2022 BJP Candidates List: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज बीजेपी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि करीब 24 घण्टे के मंथन के बाद 172 उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं। हालांकि उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक कुछ संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे हैं। इन संभावित नामों में कई बड़े चेहरे तो पुराने ही हैं वहीं कई नये नाम जोड़ें गये हैं। जानकारी के मुताबिक जातीय गणित को ध्यान में रखते हुए इन संभावित नामों की सूची तैयार की गयी है। फिलहाल ये नाम सिर्फ संभावित हैं और सूत्रों के आधार हैं। इन नामों पर मुहर आधिकारिक सूची सामने आने के बाद ही लगेगी। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस और सपा-रालोद गठबंधन, अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुके हैं।

कुछ प्रमुख नाम
इन नामों की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से टिकट मिला है, वहीं गाजियाबाद से अतुल गर्ग उम्मीदवार बनाये गये हैं। साहिबाबाद से सुनील कुमार शर्मा को टिकट मिला है तो श्रीकांत शर्मा, मथुरा से चुनाव लड़ेंगे। अन्य कुछ नामों में कैराना से मृगांका सिंह, थानाभवन शामली से सुरेश राणा, सरधना से संगीत सोम, आगरा उत्तर पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मुजफ्फरनगर से कपिल अग्रवाल, मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल आदि को टिकट मिला है।

उम्मीदवारों के संभावित नाम
बागपत से योगेश धामी
कोल (अलीगढ़) से अनिल पाराशर
बरौली से जयवीर सिंह
अतरौली से संदीप सिंह
खैर से अनूप प्रधान बाल्मीकि
एत्मादपुर से धर्मपाल सिंह
आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय
आगरा छावनी से डा. जीएस धर्मेश
आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल
बाह से रानी पक्षालिका सिंह
खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा
फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल
फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा
गोवर्धन से मेघ श्याम सिंह
मथुरा से श्रीकांत शर्मा
बल्देव से पूरन प्रकाश
मांट से राजेश चौधरी
गाजियाबाद से अतुल गर्ग
शामली से तेजेंद्र सिंह नरवाल
मेरठ शहर से सुनील भराला
लोनी से नंदकिशोर गुर्जर
कैराना से मृगांका सिंह
सरधना से संगीत सोम
थाना भवन से सुरेश राणा
बुढ़ाना से उमेश मलिक
हस्तिनापुर से दिनेश खटीक
नोएडा से राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह
खतौली से विक्रम सैनी
सिवालखास से मनिंदर पाल सिंह
मेरठ दक्षिण से सोमेंद्र तोमर
मुरादनगर से अजीत पाल त्यागी
साहिबाबाद से सुनील कुमार शर्मा
मोदीनगर से डा. मंजू सिंह
हापुड़ से विजयपाल
शिकारपुर से अनिल शर्मा
बड़ौत से केपी मलिक
गण मुक्तेश्वर से हरेंद्र चौधरी तेवतिया
दादरी से तेजपाल सिंह नागर
मुजफ्फरनगर से कपिलदेव अग्रवाल
पुरकाजी से प्रमोद ऊंटवाल
किठौर से सत्यवीर त्यागी