इंदौर में भाजपा नेता की हत्या करने वालों के घर चले बुलड़ोजर

Bulldozers run on the houses of those who killed BJP leader in Indore
Bulldozers run on the houses of those who killed BJP leader in Indore
इस खबर को शेयर करें

इंदौर; इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले दोनो आरोपियों के मकान नगर निगम ने तोड़ दिए है। दोनों के मकानों में अवैध निर्माण पाया गया। पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपियों को मंडीदीप से गिरफ्तार किया था। नगर निगम की रिमूवल गैंग पहले सुबह सात बजे मकान तोड़ने जाने वाली थी, लेकिन बाद में दोपहर का समय चुना गया। जेसीबी और पोकलेन के साथ नगर निगम का अमला चिमनबाग पहुंचा। आरोपी पीयूष पथरोड़ के यहां तीन मंजिला मकान को तोड़ने के काम शुरू हुआ।

अर्जुन भी यहीं रहता हैै। पहले तीसरी मंजिल का उपरी हिस्से तोड़ा गया। इसके बाद नीचे की मंजिलों का नक्शा बुलडोजर नेे बदल दिया।दो घंटे के बाद मकान खंडहर में तब्दील हो गया। पीयूष ने ही मोनू पर गोली चलाई थी। हत्या के लिए 24 जून की तारीख चुनी गई थी। उस दिन मोनू क्षेत्र में रैली निकालने वाला था। हत्या के बाद 24 जून को नगर निगम ने मकान पर नोटिस चिपकाया था। मोनू के समर्थकों ने पीयूष के मकान में आग लगा दी थी और उसकी रील भी सोशल मीडिया पर चलाई थी।

हत्या के बाद आरोपियों के परिजन भी घर छोड़कर भाग गए थे। जब मकान तोड़ा जा रहा था तो आरोपियों के कुछ रिश्तेदार भी मौके पर आए थेे,लेकिन भीड़ के कारण वे उल्टे पैर लौटने को मजबूर हो गए। क्षेत्र में मकान तोड़े जाने से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शाम तक पूरा मकान नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया।